नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल। कोतवाली पुलिस की ओर से सोमवार को मल्लीताल गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में होटल ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन न मिलने के साथ कई अनियमितताएं पुलिस को मिलीं। इस पर पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर गिरधर सिंह, जलालूद्दीन, विमल, अयूब, रमेश राम और मोहित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.