कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर शुक्रवार को सदर अस्पताल से बागीटांड़ तक खाद्य प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान होटल ग्रीन हिल में किचन में गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया तथा हल्दी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। टीम ने प्रतिबंधित एवं मिसब्रांडेड ओआरएस की भी जाँच की। निरीक्षण के क्रम में कुल 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें तीन प्रतिष्ठानों से कुल 1700 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य है तथा अखाद्य रंगों का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई खाद्य प्रतिष्ठानों, दवा दुकानों एवं ठेला-खोमचा संचालकों के पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। सभी से ज...