गाज़ियाबाद, अक्टूबर 5 -- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार मोदीनगर, संवाददाता। नगर के गुरुद्वारा मार्ग स्थित एक होटल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले चंद्रशेखर शनिवार रात गुरुद्वारा रोड पर एक होटल से मुर्गा लेने गए थे। उन्होने अपनी बाइक एक होटल के सामने लगा दी। होटल स्वामी ने उन्हें बाइक हटाने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि होटल स्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर चंद्रशेखर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। अलग अलग समु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.