एटा, फरवरी 21 -- होटल में कैशियर का काम करने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई है। वहीं अन्य जगहों पर किशोर सहित तीन अन्य लोगों ने भी जान देने के लिए विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजनों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नारायण नगर में नीतू (34) पुत्री चंदू किराए के मकान में रहती थी। शहर के होटल में कैशियर काम करती थी। शुक्रवार को वह घर पर थी। घर के दूसरे कमरों में रह रहे लोगों ने नीतू का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। आसपास के लोगों की मदद से महिला के शव को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव के साथ आए लोगों ने बताया कि वह यहां पर अकेली रहती थी। वह मूल रूप से कानपुर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.