अल्मोड़ा, मार्च 9 -- अल्मोड़ा में अवैध खनन का एक और मामला सामने आया है। इस बार खनन माफिया ने कलेक्ट्रेट रोड पर ही पहाड़ का सीना छलनी कर दिया। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन जिले के आला अधिकारी गुजरते हैं। शनिवार को एकाएक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि खनन का खेल नगर के एक होटल कारोबारी की शह पर चल रहा था। जिले में अवैध खनन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब नया मामला मुख्यालय का सामने आया है। कलेक्ट्रेट रोड पर पांडेखोला के पास प्रशासन की छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध खनन पकड़ा है। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक हाईवे से लगी पहाड़ी पर लंबे समय से अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को तहसीलदार ज्योति धपवाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने मौके का निरीक्षण किया। पाया कि राजस्व की भूमि पर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.