मथुरा, दिसम्बर 22 -- मथुरा। थाना कोतवाली के अंतर्गत एक होटल के कर्मचारी की रविवार रात नौ बजे संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैशाली, बिहार निवासी अभय कुमार डैम्पियर नगर में पिछले करीब 20 वर्षों से परिवार के साथ रह रहा था और एक होटल में काम कर रहा था। रविवार रात वह ड्यूटी करके घर चला गया। रात करीब नौ बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। इससे परिजन परेशान हो गये। इसकी जानकारी होने पर होटल कर्मी साथी पहुंच गये और उसे उपचार को हॉस्पिटल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर होटल कर्मी साथियों में शोक व्याप्त हो गया और उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मृतक अभय की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.