हाथरस, मई 5 -- यूपी के हाथरस में पुलिस व एसओजी टीम ने सोमवार को अचानक होटलों और कैफे पर छापेमारी की। छापेमारी होते ही अफरातफरी मच गई। इस दौरान टीम ने होटल व कैफे से 14 युवक और सात युवतियों को पकड़ लिया। बाद में युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं एक कार व पांच बाइकों को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर अवैध रूप से चल रहे होटल, कैफे व ढाबों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायन के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस, थाना चंदपा पुलिस, महिला थाना व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। थाना चंदपा क्षेत्र के कॉफी कैफे पर छापेमारी कर 10 युवकों को हिरासत में लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.