सहारनपुर, जनवरी 6 -- जिले के होटलों में लगातार अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने इन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रवार एसडीएम और सीओ की टीम अब इन होटलों की जांच करेगी, ताकि अनियमितताओं और अवैध कार्यों पर रोक लगाई जा सके। पिछले कुछ समय से होटलों में लगातार अवैध गतिविधियों के कामों की शिकायतें भी लगातार पुलिस और प्रशासन को प्राप्त हो रही है। वहीं, नवंबर माह में कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक नाबालिग युवती के साथ घंटाघर स्थित एक होटल दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद फिर से होटलों में हो रहे अनैतिक कार्य सामने आए। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने जिलेभर के होटलों की जांच करने का निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अगले सप्ताह से एक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला लिया है, जिसमें सभी होटलों क...