हल्द्वानी, जुलाई 7 -- हल्द्वानी। शीशमहल स्थित होटल से देर रात घर जा रहे होटल कर्मी को नैनीताल रोड में स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल सूरी रानीखेत अल्मोड़ा निवासी खीम सिंह परिहार (44 वर्ष) पुत्र उच्छाप सिंह शीशमहल स्थित एक होटल में वरिष्ठ कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। शनिवार रात काम खत्म होने के बाद वह अपने साथियों के साथ पैदल घर की ओर लौट रहे थे। तभी वह एक स्कूटी की चपेट में आ गए। खीम सिंह बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में टक्कर मारने वाले स्कूटी सवार को भी चोट आई है। वहीं एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मृतक के साले बालम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन...