हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन अलर्ट है। कांवड़ियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा जिले से गुजरने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के निरीक्षण को लेकर चलाया जा रहा अभियान जारी है। गुरुवार को भी एफडीए टीम द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को साफ-सफाई रखने और ताजा और गुणवत्ता पूर्ण खाना उपलब्ध कराने के साथ ही रेट लिस्ट टंगाने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त टू खाद्य सुरक्षा रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान गुरुवार को राहुल होटल एन्ड ट्रक ढाबा उमरावपुर एटा रोड, प्रधान जी फैम...