रांची, जुलाई 21 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड तैलिक साहू सभा रांची की बैठक रविवार को रिंग रोड होचर में जिलाध्यक्ष कुमार रोशन साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होचर ग्राम में प्रस्तावित झारखंड तैलिक साहू सभा की केंद्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित जमीन देखने के लिए समाज के कई पदाधिकारी पहुंचे। इससे पूर्व समाज के कई पदाधिकारियों ने कार्यालय निर्माण के लिए कई संभावित जमीन का दौरा किया। इसके बाद बैठक कर ट्रस्ट बनाने, संचालन समिति बनाने को लेकर मंत्रणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो, प्रदेश महासचिव मदन कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू, अशोक साहू, बेनी साहू, हरिनाथ साहू आदि ने कांके होचर में केन्द्रीय कार्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव रखा। झारखंड तैलिक साहू सभा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन की बात कही। होचर मौजा में प्रस्तावित केंद्र...