गोरखपुर, मई 3 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर स्थित दुर्गावती हास्पिटल के प्रबंधक पर अज्ञात बदमाशों ने असलहे से जानलेवा हमला किया। हालांकि, गोली मिस होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। प्रबंधक ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस को दिए तहरीर में प्रबंधक मनोज तिवारी ने कहा है कि मैं शुक्रवार की रात लगभग ग्यारह बजे हास्पिटल से राउन्ड लेकर अपने किराये के आवास पर स्कूटी से जा रहा था। अंबेडकर चौराहे के पास पहुंचा तो एक सफेद रंग की यूको स्पोर्टस कार मेरा पीछा करने लगी। जब मैं बाईपास रोड स्थित सत्कार होटल के आगे बढा तो उस कार में बैठे 3/4 लोग मुझे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किये जब मैं नहीं रुका तो वह मुझे जान से मारने के इरादे से असलहा निकाल कर फायर कर दिये जो मिस कर गया। मैं जान बचाने के लिए तेज गति से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.