गोरखपुर, मई 4 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज कस्बे के आंबेडकर चौराहे पर दुर्गावती हॉस्पिटल के प्रबंधक पर शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारने की कोशिश की। गोली मिस होने की वजह से वह बाल-बाल बच गए। प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में प्रबंधक मनोज तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे हॉस्पिटल से राउन्ड लेकर अपने किराये के आवास पर स्कूटी से जा रहे थे। आंबेडकर चौराहे के पास सफेद रंग की यूको स्पोर्ट्स कार पीछा करने लगी। जब मैं बाईपास रोड स्थित सत्कार होटल के आगे बढ़ा तो उस कार सवार तीन से चार लोग मुझे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किए। जब मैं नहीं रुका तो उन लोगों ने मुझे जान से मारने के इरादे से असलहा निकाल कर फायर कर दिया। गोली मिस होने से मेरी जान बच गई और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.