मधेपुरा, फरवरी 5 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज कराया गया है। छात्रा के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हॉस्टल में छात्रा की मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। मालूम हो कि गत दो फरवरी की शाम इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में मुजफ्फरपुर की रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत से क्षेत्र के लोग सकते में रह गए थे। बुधवार की देर रात मृतका के पिता, चाचा सहित अन्य परिजन मधेपुरा पहुंचे। मृतका के पिता पवन कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी की हत्या की गयी है। उसकी बेटी का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने इस घटना की उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.