हजारीबाग, दिसम्बर 14 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता 13 दिसंबर 2025 का दिन हॉली क्रॉस स्कूल उत्साह के साथ अपना 7वां वार्षिकोत्सव-स्पैक्ट्रम 2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान जीवन के रंग कलर्स ऑफ लाइफ को प्रदर्शित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पवन कुमार, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग, विशिष्ट अतिथि बिशप आनंद जोजो, हजारीबाग एवं विशेष अतिथि सिस्टर वीना अक्कल, हॉली क्रॉस सेंट्रल प्रोवेंशियल, सिस्टर शैलेट, हॉली क्रॉस प्रबंधिका के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मिनी अब्राहम के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप जलाए।कहा कि आज यह सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की आत्मा का दर्पण है। इस स्पेक्ट्रम 2025 की केंद्रीय थीम रंगों में संभावनाओं का संसार था। मंच को आधुनिक लेड पैनलों, रंग ...