रामगढ़, मई 17 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। होली क्रॉस स्कूल घाटोटांड़ के सेफ क्लब ने शनिवार को असेंबली ग्राउंड में एक अंतर हाउस सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सुरक्षित वातावरण बनाने के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता स्कूल के चार हाउसों यमुना (हरा), कृष्णा (लाल), कावेरी (नीला) और गंगा (पीला) के बीच था। प्रत्येक टीम के लिए तीन राउंड रखे गए थे। पहला राउंड सड़क सुरक्षा के प्रतीकों से जुड़े प्रश्नों पर आधारित था। दूसरा राउंड सामान्य प्रश्नों पर आधारित था। तीसरा राउंड ट्रैफिक में इस्तेमाल होने वाले हैंड साइन प्रतीकों पर केंद्रित था। इस कड़े मुकाबले में कृष्णा हाउस (लाल) ने पहला स्थान हासिल किया। जिसमें अंशु पांडे, आयुषी कुमारी और मैरा क़मर प्रतिभागी थे। दूसरा स्थान यमुना हाउस (हरा) ने प्राप्त किया,...