नई दिल्ली, फरवरी 11 -- पॉपुलर सिंगर एड शीरन भारत आए हुए हैं। वह इतने बड़े सिंगर हैं, लेकिन फिर भी काफी सिंपल हैं। फिलहाल सिंगर भारत में मैथमैटिक्स टूर के लिए आए हुए हैं और उन्होंने बेंगलुरु में 2 शोज में परफॉर्म भी किया। अब एड का अरिजीत सिंह के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।अरिजीत-एड की स्कूटी राइड जैसे एड सिंपल हैं वैसे ही अरिजीत सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर और बड़े सिंगर हैं, लेकिन फिर भी वह सिंपल लाइफ जीते हैं। अरिजीत, एड को लेकर स्कूटी में ,बीती शाम को घूमते दिखे। दोनों के साथ कोई सिक्योरिटी नहीं थी। अरिजीत जहां स्कूटी चला रहे थे वहीं एड उनके पीछे बैठे थे।दोनों ने साथ में किया एंजॉय टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने साथ में 5 घंटे टाइम स्पेंड किया और खूब मस्ती की। शिबताला घाट में दोनों ने मर्चे...