फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। जिले में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर चलाए गए सर्वे में कई ऐसे हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां बाल श्रमिकों की मौजूदगी की आशंका अधिक पाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में ज्वालागंज बस स्टॉप के आसपास का क्षेत्र, कबाड़ी मार्केट से वर्मा चौराहा तक का इलाका, विनोबा नगर, दरवेशाबाद, ग्राम पंचायत गाजीपुर, बिंदकी नगर पालिका क्षेत्र, जहानाबाद नगर पंचायत क्षेत्र, खागा व सुल्तानपुर के नगर पंचायत क्षेत्र को संवेदनशील माना गया है। सर्वे टीमों में शामिल कर्मचारियों ने इन क्षेत्रों में दुकानों, ढाबों, होटलों, वर्कशॉप और बाजारों का निरीक्षण किया। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार भीड़भाड़ वाले बाजार, परिवहन केंद्र और कस्बाई व्यापारिक इलाके बाल श्रम के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। बाल संरक्षण से जुड़े एक अधिकारी ने बता...