मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया प्रखंड के पोखरैरा डाक पोखर के समीप एनएच-722 के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए लगाए गए हॉट मिक्स प्लांट की कुव्यवस्था से स्थानीय लोग परेशान हैं। प्लांट से निकलने वाली भारी मात्रा में धूलकण से लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने बताया कि चंदन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का कैंप कार्यालय एवं हॉट मिक्स प्लांट पोखरैरा में एनएच किनारे स्थित है। यहां सड़क से उखाड़ी गई पुरानी पिचिंग सामग्री को लाकर रिसाइकल किया जाता है। रिसाइकल के बाद उसी सामग्री को नई सामग्री के साथ मिलाकर दोबारा सड़क निर्माण में उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक धूल उड़ती है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.