बिजनौर, नवम्बर 22 -- नगर में हिंदू इंटर कॉलेज में चांदपुर स्पोर्ट्स सोसायटी के तत्वावधान द्वारा बाबू कैलाश चंद्र मित्तल और सरदार इकबाल सिंह लोहिया की स्मृति में 2 एड विवेक कप हॉकी टूर्नामेंट का तृतीय दिन शुक्रवार को चार मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच रामपुर हॉस्टल व फरीदाबाद टीम के बीच में खेला गया। जिसमें रामपुर हॉस्टल ने फरीदाबाद को सेकंड शूट आउट में 1-0 से हराया। दूसरा मैच मिलक व सोनीपत के बीच खेला गया। मिलक ने सोनीपत को 5-0 से हराया। तीसरा मैच बिजनौर और मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें बिजनौर 1-0 से विजयी रही। आखिरी मैच चांदपुर और हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें चांदपुर 1-0 से विजयी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम न्यायिक विजय शंकर मिश्र, विवेक कर्णवाल, समाजसेवक हाजी नसीम अहमद, हनी तोमर, अच्छन सिंह लोहिया, शोभित गोयल रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.