रांची, जून 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड के हॉकी जगत में बड़ा नाम और खिलाड़ियों की प्रेरणास्रोत मानी जानेवाली प्रशिक्षक प्रतिमा बारवा ने रविवार को 44 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्होंने रांची स्थित पारस अस्पताल में दम तोड़ा। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे राज्य के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतिमा बारवा मूलरूप से तोरपा प्रखंड के कोचा गांव की रहनेवाली थीं। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय हॉकी के प्रति समर्पित करते हुए अगली पीढ़ी को प्रशिक्षण देने में लगाया। उनके प्रशिक्षण में सैकड़ों खिलाड़ी तैयार हुए, जिनमें कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब : रविवार की दोपहर प्रतिमा का पार्थिव शरीर उनके पति सुकरा लोहरा और कई हॉकी खिलाड़ियों के साथ एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया। तीन बजे के आस...