आजमगढ़, जनवरी 31 -- तरवां,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चौरी बेलहा पीजी कॉलेज के मैदान पर चल रही पांच दिवसीय हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल शनिवार को मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल लालपुर वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे की टीम ने दो गोल बनाये। जवाब में वाराणसी की टीम केवल एक गोल कर सकी। एक गोल से पूर्व रेलवे रेलवे गोरखपुर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच उत्तर प्रदेश पुलिस एवं स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच खेला गया। इस खेल में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम 3-0 से विजयी रही। तीसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज मुरादाबाद एवं स्वर्गीय चंद्रदीप...