जमशेदपुर, अगस्त 6 -- टीम हॉकी झारखंड ने 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी चंडीगढ़ को 13-0 के बड़े अंतर से हराया। इस धमाकेदार जीत के साथ टीम सेमीफाइनल पहुंच गई है। आक्रामक मोर्चे पर टीम का नेतृत्व करते हुए कैडेट साबियन किरो को शानदार हैट्रिक और पूरे मैच में बेहतरीन नियंत्रण व फिनिशिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं कैडेट टिंटस हेम्ब्रोम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे।गोलों की इस बरसात में पतरस हेस्सा ने 2 जबकि अनीस डुंगडुंग, गंगा टोपनो और आशीष टानी पूर्ति एक-एक गोल किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड टीम में नवल टाटा हॉकी अकादमी (नाहा) जमशेदपुर के 14 कैडेट्स शामिल हैं, जो अकादमी की प्रभावशाली प्रतिभा विकास प्रणाली और देश को शीर्ष स्तरीय हॉकी खिलाड़ी उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.