गढ़वा, अगस्त 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राजकीय कृत रामासाहू सीएम उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम में जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग का मैच आयोजित किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित मैच का शुभारंभ सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा ने कहा कि शिक्षा विभाग खेल के प्रति काफी गंभीर है। विशेष कर नेशनल गेम होने के नाते हॉकी खेल को जिला में बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग हरसंभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में खेल को बढ़ावा देने को उद्देश्य से बच्चों को हर सुविधा देते हुए उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा। गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने कहा कि हॉकी खेल के प्...