रांची, नवम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हॉकी में झारखंड और देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को मिलने वाली जमीन का रजिस्ट्रेशन फ्री होगी। यानी उक्त जमीन पर पूरी तरह से स्टांप ड्यूटी फ्री होगी। राज्य सरकार ने हॉकी खिलाड़ियों के हित में यह फैसला किया है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में स्वीकृति मिल सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को प्रस्तावित है। कैबिनेट में अभियंताओं की प्रोन्नति एवं आरक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण नियमावली पर भी स्वीकृति मिल सकती है। नियमावली का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रस्ताव को वित्त एवं विधि विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा ट...