कुशीनगर, नवम्बर 6 -- कुशीनगर। हॉकी खेल के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सात नवम्बर को जिला स्टेडियम रवींद्रनगर में हॉकी शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के गौरव रहे हॉकी के पुराने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। हॉकी संघ कुशीनगर के जिला सचिव प्रियेश पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल संघों से खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह के दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग के अलग अलग दो रोमांचक मैच भी खेले जाएंगे। यह आयोजन नई पीढ़ी में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने और हॉकी के गौरव को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के उपाध्यक्ष रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.