पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा आज बिहार के जिलों से गुजरते हुए पूर्णिया पहुंची। यह यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है और इसका उद्देश्य हॉकी के प्रति लोगों में खासकर युवाओं में उत्साह और रुचि पैदा करना है। यह गौरव यात्रा बिहार के अलावा चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से भी होकर गुजरेगी। इस अवसर पर पटना से आए 20 सदस्यों के दल ने खेल भवन सह व्यायामशाला पूर्णिया में जिलाधिकारी अंशुल कुमार को ट्रॉफी सौंपी। बिहार खेल प्राधिकरण की टीम ने जिलाधिकारी को टूर्नामेंट का शुभंकर चांद भी भेंट किया। चांद जो कि एक बाघ का प्रतीक है। साहस, स्फूर्ति और कौशल को दर्शाता है। उसकी पोशाक भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को एक विनम्र श्रद्धांजलि है। इस दौरान विभिन्न स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.