लखीसराय, मई 23 -- लखीसराय। राष्ट्रीय खेल हॉकी को जिला में पुनर्जीवित करने की पहल बिहार राज्य हॉकी की संघ ने शुरू किया है। जिसकी शुरुआत गुरुवार को शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक बिहार राज्य हॉकी संघ के सचिव मो. मुस्ताक अहमद के अध्यक्षता में जिले भर के चयनित दो दर्जन महिला पुरुष खिलाड़ी के बीच हॉकी स्टिक एवं टेनिस बॉल का वितरण कर किया गया।जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता विनोद कुमार के उपस्थिति में संरक्षक बबलू शर्मा ने खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक एवं टेनिस बॉल का वितरण किया। डीएसओ विनोद कुमार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय खेल हॉकी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन स्थानीय खेलप्रेमी के सहयोग से हर संभव प्रयास करेगा। स्काई विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू शर्मा को जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने का...