सहारनपुर, नवम्बर 7 -- भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष व महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम) जसलीन जुनेजा ने किया। महिला वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर हॉकी टीम विजेता रही, जबकि हिरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में हिरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर हॉकी टीम द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका रोहित वाल्मीकि ने निभाई और प्रशिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। समापन वरिष्ठ समाजसेव...