बाराबंकी, नवम्बर 10 -- बाराबंकी। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को गांधी भवन में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा शताब्दी समारोह की शुरुआत की गई। रविवार को आयोजित बैठक से पहले क्लब के संरक्षक एवं पूर्वमंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने नगर के देवा रोड स्थित पुलिस लाइन चौराहा पर स्थापित हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे पद्मश्री केडी सिंह बाबू की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें नमन किया। गांधी भवन में हॉकी के जादूगर से पहचाने जाने वाले मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री गोप ने बताया कि महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब इस शताब्दी वर्ष में खेल भावना को जाग्रत करने और हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को यादगार बनाने के लिए कई विशेष आयोजन होंगे। जिसमें हॉकी टूर्नामेंट, खेल प्रदर्शनी आदि कई प्रमुख कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.