नई दिल्ली, मार्च 19 -- हॉकी के मैदान से शुरू हुई दोस्ती, पहले प्यार और फिर शादी में बदलने वाली है। ये वाकई में खूबसूरत प्रेम कहानी है, जो भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों की है। पुरुष और महिला टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान जल्द शादी करने वाले हैं। इन दोनों की लव स्टोरी हॉकी के टर्फ से शुरू हुई, जो पहले खेल को समझने वाले दो साथियों, फिर दोस्त और फिर लव स्टोरी में बदली। अब ये प्रेम कहानी एक नया अध्याय लिखने जा रही है। मेंस टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह और वुमेंस हॉकी लीग में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वालीं उदिता दुहान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आप जानते ही होंगे कि अगर कोई खिलाड़ी प्यार में पड़ जाता है तो इसकी जानकारी वे कई बार तो अपने साथियों को भी नहीं देता है, लेकिन इस सुपर कपल ने सार्वजनिक तौर पर कुछ समय पहले ...