पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। खेल स्टेडियम में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण दिखाया गया। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन खिलाड़ियों को एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के खेल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। हम सब लोग उनके जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मना रहे हैं। आने वाले दिनों में हॉकी का खेल गांधी स्टेडियम में एस्ट्रो ट्रफ मैदान में होगा। खेल के साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। हर गांव लेवल पर एक खेल मैदान बनेगा। इस योजना से स्कू...