बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- 29 अगस्त से राजगीर खेल परिसर में होगा आयोजन विदेश मंत्रालय और गृह विभाग ने दी स्वीकृति राजगीर, निज संवाददाता। 29 अगस्त से राजगीर खेल परिसर में पुरुष हॉकी एशिया कप का आयोजन होगा। इसमें पाकिस्तान की टीम के भाग लेने पर संशय बना हुआ था। अब पाकिस्तान की टीम के भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है। विदेश मंत्रालय व गृह विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी है। पाकिस्तान की टीम अब भारत में होने वाले जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में भी भाग लेगी। खेल अकादमी के सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार ने कहा कि हॉकी ओलपिंक में शामिल है। तनाव के कारण पाकिस्तान की टीम के भारत आने पर संदेह बना हुआ था। अब कोई संशय नहीं रह गया है। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। इसमें दक्षिण कोरिया, भारत, जापान, चीन, मलेशिया और पाकिस्तान की टीम भाग लेगी। दो ट...