झांसी, नवम्बर 7 -- भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में ध्यानचंद स्टेडियम में स्वर्णिम इतिहास हॉकी के मुकाबलों के साथ मनाया गया। झांसी हॉकी संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को वेटरन सहित कुल चार मुकाबला कराए गए। सभी खिलाड़ियों को भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पूरा होने की उपलक्ष में प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ध्यान चंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित इन मुकाबलों के मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लू वेल्स पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष वीरेंद्र राय एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. रोहित पांडेय तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जमशेद खान रहे। पहला प्रदर्शनी मैच बालक वर्ग के अंडर 16 आयु वर्ग में एलवीएम हॉकी एकेड‌मी व खेलो इंडिया झांसी सेन्टर के मध्य खे...