पीलीभीत, नवम्बर 8 -- हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर की ओर से एक मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मैच पब्लिक इंटर कॉलेज और डायमंड हॉकी क्लब की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम ने 2-1 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने बताया कि हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश गौतम, डायमंड क्लब के सचिव नरेश आजाद, पूर्व सभासद महेश आजाद, घासीराम आजाद, आलोक सक्सेना, राजीव सक्सेना, एडवोकेट अमन सक्सेना, विकास गुप्ता, नितिन सक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.