नैनीताल, जुलाई 3 -- नैनीताल। विधायक सरिता आर्या के सहयोग से नैनीताल हॉकी अकादमी ने शहर के 12 से अधिक स्कूलों के छात्रों को ट्रैकसूट वितरित किए। जल्द शहर के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को भी ट्रैकसूट वितरित किए जाएंगे। फ्लैट मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने ट्रैकसूट दिए। यहां नैनीताल हॉकी अकादमी के अध्यक्ष व सभासद मुकेश जोशी, संरक्षक पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, मनोज लाल शाह, भुवन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, आशु बोरा, चंद्र प्रकाश साह, भगवत मेर, अनिल, मनीष, मोहित लाल साह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...