धनबाद, फरवरी 15 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी क्षेत्र के अगरडीह बस्ती के समीप चल रही परियोजना में हुई शुक्रवार की देर रात हुई हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में दरार पड़ गई। इससे भयभीत ग्रामीण अपने अपने घरों के सामान निकाल बगल के घरों में शिफ्ट किया। ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन से जल्द से जल्द पुनर्वास की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात परियोजना में अचानक हैवी ब्लास्टिंग हुई। इसके बाद ओबी डंप नीचे बैठ गया। वहीं उनके घरों में दरार पड़ गई। इसके बाद वे लोग अपने-अपने घरों को छोड़ रात में बगल के घरों में शरण ले लिया। बता दें कि बीसीसीएल द्वारा अगरडीह इलाके को पूर्व में डेंजर जोन घोषित किया जा चुका है, इसके बावजूद यहां ग्रामीण रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.