बोकारो, जनवरी 13 -- पेटरवार। पत्थर उत्खनन के लिए की जा रही ब्लास्ट से चरगी पंचायत का आरारी गांव दहल उठा और कई मकानों में आंशिक क्षति पहुंची है। बता दें कि भारत माला परियोजना फेज टू के तहत कोलकाता से वाराणसी तक बनने वाली सिक्सलेन एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण में आरारी के निकट स्थित माइंस से धरती का सीना चीर कर पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है। पत्थर उत्खनन करने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके चलते आरारी गांव दहल रहा है। ग्रामीण बताते है कि पत्थर उत्खनन के लिए दो बार बिस्फोट किया गया है। पहली बार में तो पता नही चला, लेकिन जब 7 जनवरी को ब्लास्ट किया गया तो घर में भूकंप जैसा प्रतीत हुआ। भूकंप जैसा प्रतीत होने पर परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल आये। हेवी ब्लास्ट के कारण आरारी ऊपर टोला स्थित 8 कच्चे और पक्के मकानों में आंशिक रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.