धनबाद, मार्च 9 -- निरसा। ईसीएल मुगमा क्षेत्र के चापापुर ओसीपी में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग करने व नियोजन की काम को लेकर देवियाना गांव के ग्रामीणों ने शनिवार की शाम को बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक हैवी ब्लास्टिंग बंद नहीं किया जाता और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता तब तक काम बंद रहेगा। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में प्रबंधन द्वारा हमलोगों को आश्वासन दिया गया था की हैवी ब्लास्टिंग नहीं की जाएगी। इसके बावजूद हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। जिसके कारण हमलोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। ईसीएल प्रबंधन द्वारा घरों की जांच कर उसकी मरम्मत करवाने की बात की गई थी परंतु अभी तक अमल नहीं किया गया। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक ओसीपी का काम बंद रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.