नोएडा, मई 8 -- निजी बैंक से सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक से साइबर जालसाज ने क्रेडिट कार्ड बनवान का झांसा देकर 22 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बुधवार को मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ आईटी ऐक्ट और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दी शिकायत में सेक्टर-34 के नीलगिरि अपार्टमेंट में रहने वाले अशोक कुमार भान ने बताया कि वह पहले देना बैंक में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे,जो अब बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज हो चुका है। बीते दिनों शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर निजी बैंक से जुड़ा एक विज्ञापन देखा, जिसमें क्रेडिट समेत अन्य कार्ड की सुविधाएं दिखाई गई थीं। शिकायतकर्ता ने विज्ञापन को देखकर एक लिंक पर क्लिक किया। कुछ ही देर बाद अशोक कुमार के पास अनजान नंबर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.