मुरादाबाद, मार्च 10 -- सपा सांसद रुचिवीरा सोमवार को हैलेट रोड स्थित धरनास्थल पर पहुंची। उन्होंने व्यापारियों का दर्द जाना। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि निगम व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर उतारू है। दुकानों के कई-कई गुना किराया बढ़ा दिया गया है। प्रीमियम दिए जाने के बाद भी दोबारा से देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सपा सांसद ने आश्वस्त किया वह व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। इस संदर्भ में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के अलावा जिलाधिकारी अनुज सिंह से जल्द ही वार्ता की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, आदित्य चौधरी, शैलेंद्र चौहान, विशालकांत एडवोकेट, तरुण गुप्ता, मोहित वर्मा, आशीष विश्नोई, वेद प्रकाश सैनी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...