नई दिल्ली, मार्च 18 -- इंग्लैंड की टीम के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली इस बात से हैरान नहीं है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई हैरी ब्रूक पर दो साल का बैन लगाने जा रही है। मोईन अली का मानना है कि आईपीएल से ऐन मौके पर नाम वापिस लेने वाले हैरी ब्रूक पर बीसीसीआई का दो साल का प्रतिबंध सख्त नहीं है। ब्रूक ने लगातार दूसरी बार आईपीएल से नाम वापिस लिया है। मोईन ने 'बीयर्ड बिफोर क्रिकेट' पॉडकास्ट में कहा, ''यह सख्त नहीं है। मैं इससे सहमत हूं। कई लोग नाम वापिस ले लेते हैं और फिर वापिस आकर बेहतर वित्तीय पैकेज लेते हैं। इससे बहुत कुछ गड़बड़ हो जाता है। बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं।" ब्रूक 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के इस सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अनुबंध से पीछे हट गए। उन्होंने कहा है कि वे नेशनल टीम को लेकर प्रतिबद्ध हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.