बरेली, फरवरी 23 -- क्रिएशंस स्कूल आकांक्षा एंक्लेव परिसर में रविवार को हैप्पी ह्यूज बेबी शो एवं फन फेयर का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर रंगों, उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर रहा। शुभारंभ चेयरपर्सन ऋचा टंडन, डायरेक्टर मनीष टंडन ने दीप प्रज्वलित करके किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जजो ने किया। बेबी शो में 20 माह से यूकेजी तक के नन्हे प्रतिभागियों के साथ कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। नन्हे प्रतिभागियों ने फ्लोरल फैंटेसी, रेनबो वॉक, कृष्ण-राधा प्रस्तुति, सेव नेचर सेव फ्यूचर, फैंसी ड्रेस, नन्हे किव, एड-मैड शो, मॉम एंड मी व डैड एंड मी जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। कार्निवल गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियां, मैजिक शो, होली उत्सव हुए। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिया गया। चार लकी ड्रा में विजेताओं को साइकिल पु...