बेगुसराय, जनवरी 1 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। नव वर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को इस क्षेत्र में युवाओं ने एक अलग अंदाज में हैप्पी न्यू ईयर के शोर के साथ नए साल के आगमन को सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे तथा नदी के टापू पर पिकनिक मनाने के लिए युवा मंडली की उमड़ी भीड़ ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए इस पल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रशासनिक सख्ती के कारण इस बार नदी की धारा में नौका विहार का मजा लेने की युवाओं की तमन्ना अधूरी रह गई। रोसड़ा, खोदावंदपुर, नुरूल्लाहपुर, दौलतपुर, सहियार सहित अनेक गांव से जुटी युवाओं की टीम ने अंग्रेज शासक द्वारा बनवाए गए दौलतपुर कोठी के बंगला सहित अन्य अवशेष को देखकर फोटो सेशन के माध्यम से यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। रोसड़ा से आए युवक लालबाबू सिंह, अमित कुमार, गुड्डू कुमार, निशांत...