अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का परिसर केवल दौड़ते कदमों से नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना, लोकतांत्रिक चेतना और स्वास्थ्य के संकल्प से गूंज उठा। रविवार को एएमयू मिनी मैराथन में बालक वर्ग के हैदर अब्बास और बालिका वर्ग की काजल चौधरी की जीत में सशक्त भारत का संदेश दिखा। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. मो. गुलरेज़ ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में खेल को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस के संदर्भ में कहा लोकतंत्र का भविष्य तभी सुरक्षित है, जब उसका युवा शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से सजग और नैतिक रूप से मजबूत हो। लगभग सात किलोमीटर लंबी यह मिनी मैराथन यूनिवर्सिटी फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर कैंपस के विभिन्न...