नई दिल्ली, मार्च 31 -- हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास एक जमीन पर बुलडोजर ऐक्शन को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यूनिवर्सिटी के पास स्थित 400 एकड़ के भूखंड को साफ करने वाली टीम के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया और बाद में देर रात रिहा भी कर दिया गया। लेकिन इस विवाद ने राजनैतिक रूप तब ले लिया जब विपक्षी पार्टी बीआरएस ने पुलिस पर छात्रों की पिटाई करने और उनको गिरफ्तारी के दौरान घसीटने का आरोप लगाया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर छात्रों ने बताया कि जब उन्होंने मौके पर 'बुलडोजर' देखा तो वे वहां पहुंचे। वहां पर विश्वविद्यालय के कुछ छात्र और अन्य लोग पर्यावरण संरक्षण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए भूमि की नीलामी के कथित प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.