महाराजगंज, मार्च 20 -- फरेंदा। आनंदनगर कस्बे का एक युवक हैदराबाद में हुई मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। बुधवार की दोपहर उसकी मृत्यु हो गई। गांधीनगर निवासी मोहन जायसवाल का 19 वर्षीय पुत्र निखिल जायसवाल हैदराबाद में मजदूरी का काम करता था। बीते 16 अप्रैल की रात मैजिक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर बुधवार को घर पहुंचे, जहां उसकी मृत्यु हो गई। निखिल जायसवाल के मृत्यु से मातम फैल गया। सूचना पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित अनेक लोग मृतक के घर पहुंच कर ढांढ़स बधाया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कहा मामला जानकारी में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.