गिरडीह, नवम्बर 17 -- भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हैदराबाद में प्रवासी झारखंड एकता समाज द्वारा शानदार और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवासी झारखंडवासियों ने बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलने, उनके आदर्शों को अपनाने तथा प्रवासी श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के मीडिया प्रभारी मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रवासी झारखंडियों की एकता और संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तेलंगाना राज्य के राज्यपाल विष्णु देव वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने झारखंड की समृद्ध संस्कृति और बिरसा मुंडा के योगदान को देश के इतिहास में अमूल्य बताया। वहीं, झारखंड के रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.