हैदराबाद, मई 18 -- हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हौज इलाके में शनिवार सुबह एक भीषण आग ने तबाही मचा दी। एक रिहायशी और व्यावसायिक उपयोग वाली इमारत में आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में कम से कम आठ बच्चे और पांच महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा हाल के वर्षों में हैदराबाद की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक माना जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग सुबह करीब 5:30 बजे उस वक्त लगी जब अधिकतर निवासी गहरी नींद में थे। आग इमारत के नीचे स्थित व्यावसायिक हिस्से में मौजूद मोती की दुकान से शुरू हुई और तेजी से पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। धुएं के चलते दम घुटने से कई लोगों की मौत हो गई।राहत और बचाव कार्य फायर डिपार्टमेंट को जैसे ही घटना की सूचना मिली, 11 दमकल गाड़ियां घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.