सोनभद्र, मार्च 18 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में मजदूरी करने गए श्रमिक का शव सोमवार की शाम गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। युवक दो माह पहले काम करने गया था। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी 45 वर्षीय सोमारू पुत्र पूरन सिंह परिवार के पालन पोषण के लिए दो माह पहले हैदराबाद निजी कम्पनी में काम करने गया था। वहां उसकी दुर्घटना के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार की शाम मृतक का शव नधिरा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं। भाजपा नेता सुधीर पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र से मजदूरों को बिचौलियों के मदद से काम कराने दलाल ले जाते हैं और घटना दुर्घटना के बाद बगैर आर्थिक मदद के ही उनके शव को घर भिजवा दें रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.